Hindi FM

    Sunday, September 20, 2026

    मुंडन संस्कार



    🕉️ *रुद्राक्ष (पौत्र) का मुंडन संस्कार शान्तिकुन्ज हरिद्वार में संपन्न* 🕉️


    * हमारे पौत्र का मुंडन संस्कार 18 सितंबर 2026 को शांतिकुंज हरिद्वार के वशिष्ठ टीन शेड में सामूहिक रूप से संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर श्रीमती कृष्णावती/संजय जायसवाल दादा-दादी), पुष्पा देवी/तोब सिंह (नाना-नानी), रश्मि /धर्मांशु जायसवाल (माता-पिता), हर्ष/अखिलेश (मामा) तथा अवंतिका और शांतिकुंज में परिव्राजक सत्र कर रहे विकास शुक्ला जी उपस्थित रहे और बालक को अपना आशीष दिया.


    *श्रद्धेय कैलाश नाथ तिवारी जी मुलाकात*


    * इस अवसर पर मुनस्यारी (उत्तराखण्ड) में साधना करने के पश्चात वापस आने पर आदरणीय से आकस्मिक मुलाकात कर आगामी दिनों 23 से 27 दिसंबर 2026 तक पचपेड़वा में होने वाले पांच दिवसीय *राष्ट्र जागरणकथा गायत्री महायज्ञ* के संबंध में वार्तालाप हुआ और कार्यक्रम पर चर्चा हुई.

    Monday, May 4, 2026

    बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा गैंसड़ी और तुलसीपुर क्षेत्र के 2100 घरों में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर सम्पन्न हुआ गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ



    *घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं*  इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण और विश्वव्यापी संकट निवारण हेतु हजारों घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ किया गया. ज्ञातव्य है कि गायत्री परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष बुद्ध पूर्णिमा को एक समय एक साथ करोड़ों घरों में यज्ञ की श्रृंखला 2018 से अनवरत चल रही है.
         *तुलसीपुर* से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जनपद बलरामपुर के प्रभारी श्री गुलाबचंद भारती, प्रदीप गोयल , श्रीमती मंजू जायसवाल *लखनऊ* से  प्रज्ञा जायसवाल, ए .के.त्रिपाठी, *बलरामपुर* से गायत्री परिवार के ट्रस्टी आद. बिजलेश्वरी जी, डॉ.के. के. राना,श्रीमती रीता जायसवाल, एल. बी. सिंह, अवधेश जायसवाल *अयोध्या* से उमेश मिश्रा, *गैंसडी* से ब्लॉक प्रभारी राधे गोविंद गुप्ता, जनपद युवा प्रभारी संदीप जायसवाल, माता प्रसाद गुप्ता, सचिन सोनी,*गोंडा* से कवियत्री सुश्री ज्योतिमा शुक्ला,  *सिद्धार्थनगर* से श्रीमती सविता सिंह, राणा प्रताप सिंह, *नौतनवां* से श्रीमती निर्मला/भोला जायसवाल, *इटवा* से श्री द्वारपाल चौरसिया *पचपेड़वा* से गायत्री परिवार पचपेड़वा के ट्रस्टी संजय कुमार जायसवाल, महिला मंडल पचपेड़वा की प्रभारी श्रीमती मीना श्रीवास्तव,आनंद जायसवाल, कृष्ण कुमार पांडे, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती कृष्णावती जायसवाल, श्रीमती मंजू/मनोज, शशांक, ऋतिक जायसवाल,  श्रीमती सुनीता जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता (राजू),श्रीमती आरती जायसवाल,जगदंबा अग्रवाल,श्रीमती माया  वर्मा श्रीमती सरोज जायसवाल सहित सैकड़ो लोगों ने अपने-अपने घरों मे यज्ञ किया और गायत्री मंत्र तथा  महा मृत्युंजय मंत्रो से आहुतियाँ डालीं और वैश्विक संकट निवारण के लिए प्रार्थना की.

    Saturday, February 7, 2026

    विराट गायत्री महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा हुई संपन्न: बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)



      अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के संरक्षण में चल रहे विराट गायत्री महायज्ञ/आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी/सजल श्रद्धा-प्रखर प्रज्ञा का लोकार्पण समारोह के आयोजन में आज गायत्री शक्तिपीठ से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में कई प्रकार की प्रेरणाप्रद झांकियां भी थीं. कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कोमल शेरावाली शुक्ला द्वारा आरती पूजन और स्वागत के साथ किया. वीर अभिनंदन, नशा मुक्ति नाटिका, जय महालक्ष्मी मां, भारत माता सहित मां सरस्वतीकी झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं.
    महिला मंडल प्रभारी श्रीमती राम दुलारी गुप्ता और नीलम वर्मा के साथ कल्पना शुक्ला, चेतना कुंड, रानी मिश्रा, पूनम श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल सहित अन्य बहनों के अथक प्रयासों से कलश यात्रा अपने भव्य रूप में संपन्न हुईं. नशा मुक्ति नाटिका में सिद्धार्थ नगर के रमेश गुप्ता और पचपेड़वा के बलवान जी ने मुख्य भूमिका निभाई. वीर अभिनंदन के रूप में गुड्डू सिंह, सरस्वती भूमिका में अंजली श्रीवास्तव, नारद हरिओम कश्यप, महालक्ष्मी के रूप में अनन्या सिंह, राधा की भूमिका में प्रेमांशी और यमराज की भूमिका शक्तिपीठ बलरामपुर के परिव्राजक भक्तराज ने निभाई.
    झांकी में शामिल लोगों का सम्मान वरिष्ठ ट्रस्टी अशोक गुप्ता, डी ए वी के प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, डॉ के के राणा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रभारी गुलाब चंद भारती जी ने किया और कलश यात्रा में शामिल बहनों और आए सभी परिजनों का आभार प्रकट किया.
    इस अवसर पर तुलसीपुर से गायत्री परिवार के जनपद समन्वयक सत्य प्रकाश शुक्ला, पचपेड़वा से परिवराजक रामकुमार जी, बालेश्वर चौरसिया, महिला मंडल की सुनीता, मंजू, कृष्णावती जायसवाल , बलरामपुर महिला मंडल की बबीता सिंह, सविता सिंह सहित अन्य बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही.