Hindi FM

    Sunday, September 20, 2026

    मुंडन संस्कार



    🕉️ *रुद्राक्ष (पौत्र) का मुंडन संस्कार शान्तिकुन्ज हरिद्वार में संपन्न* 🕉️


    * हमारे पौत्र का मुंडन संस्कार 18 सितंबर 2026 को शांतिकुंज हरिद्वार के वशिष्ठ टीन शेड में सामूहिक रूप से संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर श्रीमती कृष्णावती/संजय जायसवाल दादा-दादी), पुष्पा देवी/तोब सिंह (नाना-नानी), रश्मि /धर्मांशु जायसवाल (माता-पिता), हर्ष/अखिलेश (मामा) तथा अवंतिका और शांतिकुंज में परिव्राजक सत्र कर रहे विकास शुक्ला जी उपस्थित रहे और बालक को अपना आशीष दिया.


    *श्रद्धेय कैलाश नाथ तिवारी जी मुलाकात*


    * इस अवसर पर मुनस्यारी (उत्तराखण्ड) में साधना करने के पश्चात वापस आने पर आदरणीय से आकस्मिक मुलाकात कर आगामी दिनों 23 से 27 दिसंबर 2026 तक पचपेड़वा में होने वाले पांच दिवसीय *राष्ट्र जागरणकथा गायत्री महायज्ञ* के संबंध में वार्तालाप हुआ और कार्यक्रम पर चर्चा हुई.

    Monday, May 4, 2026

    बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा गैंसड़ी और तुलसीपुर क्षेत्र के 2100 घरों में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर सम्पन्न हुआ गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ



    *घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं*  इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण और विश्वव्यापी संकट निवारण हेतु हजारों घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ किया गया. ज्ञातव्य है कि गायत्री परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष बुद्ध पूर्णिमा को एक समय एक साथ करोड़ों घरों में यज्ञ की श्रृंखला 2018 से अनवरत चल रही है.
         *तुलसीपुर* से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जनपद बलरामपुर के प्रभारी श्री गुलाबचंद भारती, प्रदीप गोयल , श्रीमती मंजू जायसवाल *लखनऊ* से  प्रज्ञा जायसवाल, ए .के.त्रिपाठी, *बलरामपुर* से गायत्री परिवार के ट्रस्टी आद. बिजलेश्वरी जी, डॉ.के. के. राना,श्रीमती रीता जायसवाल, एल. बी. सिंह, अवधेश जायसवाल *अयोध्या* से उमेश मिश्रा, *गैंसडी* से ब्लॉक प्रभारी राधे गोविंद गुप्ता, जनपद युवा प्रभारी संदीप जायसवाल, माता प्रसाद गुप्ता, सचिन सोनी,*गोंडा* से कवियत्री सुश्री ज्योतिमा शुक्ला,  *सिद्धार्थनगर* से श्रीमती सविता सिंह, राणा प्रताप सिंह, *नौतनवां* से श्रीमती निर्मला/भोला जायसवाल, *इटवा* से श्री द्वारपाल चौरसिया *पचपेड़वा* से गायत्री परिवार पचपेड़वा के ट्रस्टी संजय कुमार जायसवाल, महिला मंडल पचपेड़वा की प्रभारी श्रीमती मीना श्रीवास्तव,आनंद जायसवाल, कृष्ण कुमार पांडे, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती कृष्णावती जायसवाल, श्रीमती मंजू/मनोज, शशांक, ऋतिक जायसवाल,  श्रीमती सुनीता जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता (राजू),श्रीमती आरती जायसवाल,जगदंबा अग्रवाल,श्रीमती माया  वर्मा श्रीमती सरोज जायसवाल सहित सैकड़ो लोगों ने अपने-अपने घरों मे यज्ञ किया और गायत्री मंत्र तथा  महा मृत्युंजय मंत्रो से आहुतियाँ डालीं और वैश्विक संकट निवारण के लिए प्रार्थना की.

    Saturday, February 7, 2026

    विराट गायत्री महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा हुई संपन्न: बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)



      अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के संरक्षण में चल रहे विराट गायत्री महायज्ञ/आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी/सजल श्रद्धा-प्रखर प्रज्ञा का लोकार्पण समारोह के आयोजन में आज गायत्री शक्तिपीठ से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में कई प्रकार की प्रेरणाप्रद झांकियां भी थीं. कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कोमल शेरावाली शुक्ला द्वारा आरती पूजन और स्वागत के साथ किया. वीर अभिनंदन, नशा मुक्ति नाटिका, जय महालक्ष्मी मां, भारत माता सहित मां सरस्वतीकी झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं.
    महिला मंडल प्रभारी श्रीमती राम दुलारी गुप्ता और नीलम वर्मा के साथ कल्पना शुक्ला, चेतना कुंड, रानी मिश्रा, पूनम श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल सहित अन्य बहनों के अथक प्रयासों से कलश यात्रा अपने भव्य रूप में संपन्न हुईं. नशा मुक्ति नाटिका में सिद्धार्थ नगर के रमेश गुप्ता और पचपेड़वा के बलवान जी ने मुख्य भूमिका निभाई. वीर अभिनंदन के रूप में गुड्डू सिंह, सरस्वती भूमिका में अंजली श्रीवास्तव, नारद हरिओम कश्यप, महालक्ष्मी के रूप में अनन्या सिंह, राधा की भूमिका में प्रेमांशी और यमराज की भूमिका शक्तिपीठ बलरामपुर के परिव्राजक भक्तराज ने निभाई.
    झांकी में शामिल लोगों का सम्मान वरिष्ठ ट्रस्टी अशोक गुप्ता, डी ए वी के प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, डॉ के के राणा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रभारी गुलाब चंद भारती जी ने किया और कलश यात्रा में शामिल बहनों और आए सभी परिजनों का आभार प्रकट किया.
    इस अवसर पर तुलसीपुर से गायत्री परिवार के जनपद समन्वयक सत्य प्रकाश शुक्ला, पचपेड़वा से परिवराजक रामकुमार जी, बालेश्वर चौरसिया, महिला मंडल की सुनीता, मंजू, कृष्णावती जायसवाल , बलरामपुर महिला मंडल की बबीता सिंह, सविता सिंह सहित अन्य बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही.








    Monday, April 6, 2020

    कोरोंना-१

    कोरोना महामारी ने सम्पूर्ण विश्व को अपने चपेट मे ले रखा है । आइये इस संकट काल से हम सावधानी पूर्वक निकलने का प्रयत्न करें । हमे इस कठिन समय मे से भी खुशियाँ ढूढ़ने का प्रयत्न करना चाहिए । 9 मिनट की दीपावली , साफ सुथरी निर्मल गंगा , प्रदूषण रहित वातावरण , अपराध और दुर्घटना मुक्त समाज ,परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना और अल्प आय मे भी आजीविका चलाना । लगता है हम लोग रामराज्य की तरफ बढ़ रहे हैं । 2020 जीवित रहने के लिए है, लाभ हानि की चिंता ना करें, अगर हम स्वस्थ बचे रहे
    तो हमने सब पा लिया।

    हारेगा कोरोना, जीतेगी मानवता
    सकारात्मक विचार रखें, घर मे रहे , स्वस्थ रहें---
    अखिल विश्व गायत्री परिवार 
    शाखा-पचपेडवा

    Friday, July 19, 2019

    योग दिवस 2019

    आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लो0मा0ति0 इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर एक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री शैलेष कुमार सिंह ने लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष री चन्द्र प्रकाश सिंह ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। योग का प्रशिक्षण स0 शि 0 मंदिर के प्राचार्य श्री शिव बहादुर शास्त्री और कृष्ण कुमार पाण्डेय ने बहुत सरल तरीके से दिया। ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपने जीवन में उतारे और जीवन को स्वस्थ बनाए। योग का डेमो युवा अमन सोनी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न आसन, ध्यान,हास्य, प्राणायाम तथा सामान्य गतियोग के साथ हुई। प्रज्ञा योग के सभी आसन तथा विभिन्न आसन जैसे वक्रासन, वृक्षासन, पवन मुक्तासन, ताड़ासन और अन्य सभी आसनो के अभ्यास कराए गए। इस अवसर पर हरीतिमा संवर्धन के लिए तुलसी के पौधो का वितरण विधायक जी के कर कमलों द्वारा कराया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शैलेष कुमार सिंह ने लोगों का योग के प्रति जागरूक किया। योग शिविर का समापन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश सिंह तथा प्रबंधक श्री धर्मेंद्र सिंह ने किया। योग प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में श्री अप्पू जायसवाल, रामशरन गुप्ता, बालेश्वर जी, दयाराम प्रजापति, पप्पू जायसवाल, सतीश शर्मारोबिन, अजय जायसवाल, बबलू गुप्ता, पम्मी सिंह, कृष्णा कुमार, डॉ0के0एम0 सिंह, प्रदीप, अनूप सोनी, दिनेश वर्मा तथा अंगद प्रसाद प्रजापति की भूमिका सराहनीय रही।

    Sunday, May 26, 2019

    गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ 2 जून 2019

    आज स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर 2जून को प्रस्तावित गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ के आयोजन के तैयारियों के क्रम में एक संगोश्ठी आयोजित की गई।24 गाँव,गैसड़ी तथा
    पचपेड़वा नगर के सैकड़ों परिजनों को संबोधित करते हुए गायत्री परिवार के जिला संयोजक श्रद्धेय श्री सत्य प्रकाश शुक्ला जी ने बताया कि कैसे हम यज्ञ से सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते है।मानव अपने सम्पूर्ण जीवन को यज्ञ के रूप में जीता है।यज्ञ के माध्यम से ही इस धरा पर स्वर्ग का अवतरण होगा,मानव में देवत्व का उदय होगा।इसी यज्ञ कार्यक्रम को विस्तृत रूप देते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज आगामी 2 जून को राष्ट्र की चेतना को सृजनात्मक दिशा देने के लिए एक आध्यात्मिक प्रयोग 2 लाख 40 हजार घरो में एक साथ गायत्री महायज्ञ करने जा रहा है।स्वयं भगवान हमारे हैं गुरु परम सौभाग्य हमारा है, इस गीत के माध्यम से  प्रदीप गोएल जी ने एक संगीतमयी प्रस्तुति दी ।पचपेड़वा ब्लॉक् में 551 घरो में यज्ञ कराने का संकल्प पत्र लिखा गया।गैंसड़ी से श्री राधे गोविंद, संदीप, अजय सैनी, माता प्रसाद गुप्ता, पचपेड़वा के श्री अंगद जी, कृष्ण कुमार पांडे, संजय जैसवाल, मीना श्रीवास्तव तथा ग्रामीण क्षेत्रों के आये तमाम परिजनों ने आगामी 2 जून के कार्यक्रम गृहे गृहे गायत्री यज्ञ को सफल बनाने के लिए सराहनीय योगदान दिया।

    Sunday, May 12, 2019

    Voting Day 2019

    लोकतन्त्र के इस महापर्व, 2019 के आम चुनावों मे आइये हम सभी मतदाता मिलकर एक सशक्त भारत, मजबूत भारत, सम्पन्न भारत के निर्माण के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मतदान करे।
    तभी देश एक मजबूत लोकतन्त्र बनेगा । केवल घर ,चौराहों नुक्कड़ पर खड़े होकर लंबी -लंबी हाँकने से काम  चलने वाला नहीं है । इसके लिए शत -प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना होगा । 
    घरों से निकलिये, मतदान कीजिये तब जाकर हमारा भारत एक मजबूत लोकतन्त्र बनेगा । याद रखे, हम विश्व के  सबसे बड़े और मजबूत लोकतन्त्र मे गिने जाते है । भविष्य हम भारतीयो का है ।
    क्षेत्र चाहे वह विज्ञान का हो ,शिक्षा का हो ,संस्कृति का हो ,आतंकवाद से मुक्ति का हो इतना विश्वास अवश्य रखे कि भारत ही सभी क्षेत्रों मे विश्व का नेतृत्व करेगा और तब जगद्गुरु  कहलायेगा।